किसान विकास पत्र योजना व ब्याज दर क्या है 2022 (कैलकुलेट, इंटरेस्ट रेट, दस्तावेज, कमीशन) (Kisan vikas patra yojana intrest rate, benefits, required documents, rules, calculator in hindi)
किसान विकास पत्र योजना की शुरुवात 1998 में ही कर दी गई थी। लेकिन 2011 की सरकार ने इसे रोक दिया था। परंतु तत्कालीन सरकार ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है। इसमें लोगो को लाभ मिलना दोबारा से शुरू हो गया है।
किसान विकास पत्र क्या है (What is kisan vikas patra yojana)
यह एक प्रकार का प्रमाण पत्र है जिसे कोई भी व्यक्ति तथा 18 वर्ष से कम उमर वाले बच्चों के लिए भी खरीदा जा सकेगा। इससे मिलने वाले ब्याज का लाभ भी आप उठा सकेंगे। इससे युवा बच्चो को उनके भविष्य में राशि प्राप्त हो सकेंगी परंतु ये प्रमाण पत्र पर निर्भर करेगा। किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत जो लोग निवेश (invest) करते है उनको सरकार बेहतर रिटर्न देने का प्रयास करेगी। इस योजन के प्रमाण पत्र आप डाक घर से भी खरीद सकते है।
किसान विकास प्रमाण पत्र के प्रकार: (Types of kisan vikas patra yojana)
इसके अंतर्गत 3 तरह के प्रमाण पत्र अवगत किये गये हैं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते है।
- सिंगल होल्डर इस योजना के अंतर्गत सिंगल होल्डर प्रमाण पत्र निर्धारित किया गया है। इसमें 18 वर्ष से कम वाले बच्चे तथा युवा दोनो ही इस प्रमाण पत्र को ले सकते है
- जॉइंट सर्टिफिकट इस प्रमाण पत्र में लोगो का एक साथ प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रमाण पत्र के अनुसार 2 यूवाओ के नाम एक साथ होंगे।
- जॉइंट बी इस प्रमाण पत्र के अंतर्गत अगर दो लोगो मे एक की मृत्यु हो जाती है तो दूसरे को प्रमाण पत्र का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।
किसान विकास पत्र पेमेंट मोड (Payment Modes of kisan vikas patra)
किसान विकास पत्र किसी भी डाक घर / बैंक से प्राप्त किया जा सकता है। जिसके भुगतान करने के तरीके निम्नलिखित है।
- कैश पेमेंट
- चेक
- डिमांड ड्राफ्ट
- आपके सेविंग खाते से विड्रावल फॉर्म पे उपभोगता के हस्ताक्षर द्वारा
कैश पेमेंट से आपको हाथो हाथ प्रमाण पत्र मिल जायेगा जबकि चेक और ड्राफ्ट से आपको कुछ समय पश्चात मिल सकेगा।
किसान विकास पत्र योजना ब्याज दर: (kisan vikas patra interest rate)
इस योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र से प्राप्त ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है की आप प्रमाण पत्र कितने समय के लिए ले रहे है। आजीवन प्रमाण पत्र की ब्याज दर 7.8% रहेगी।
यह उन लोगो के लिए इनाम के रूप में प्राप्त होगा जो अपनी धन राशि लंबे समय के लिए बैंक में जमा रखते है। 8.5 साल के बाद प्रमाण पत्र का मूल्य दोगुना कर दिया जाएगा।
Chat GPT आखिर क्या है ये बला, क्या छोड़ देगा गूगल को भी पीछे जाने पूरी जानकारी
एक प्रमाण पत्र कितनी राशि में प्राप्त किया जा सकता है (kisan vikas patra margin)
यह प्रमाण पत्र कई तरह के डेनोमिनेशन व वर्गो पर निर्भर करता है। एक प्रमाण पत्र की न्यूनतम मूल्य 1000 रुपए है। जबकि इसका मूल्य 1000 से शुरू होकर 50,000 तक जाता है।
व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार इसके लाभ को ध्यान में रखते हुए इसको खरीद सकता है।
क्या मूलधन निकाला जा सकेगा: (kisan vikas patra lock in period)
सुरूवाती दौर के दो से ढाई सालों तक हम इस राशि को हाथ भी नही लगा सकते। इस समय काल के पश्चात मूलधन निकाला जा सकता है। देखा जाए तो यह एक उपयोगी योजना है इसमें मूलधन निकालने के बाद ब्याज दर में कमी आ सकती है। पूरी राशि आप तब प्राप्त कर सकते जब प्रमाण पत्र के धारक की मृत्यु हो जाती है।
अतः एक निश्चित समय के बाद वह अपने प्रमाण पत्र से मूलधन निकल सकता है।
किसान विकास पत्र के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Required Documents)
किसान विकास प्रमाण पत्र (kisan vikas patra) को प्राप्त करने के लिए निम्न दस्तावेज आपको बैंक / डाकघर में देने होंगे।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आइडेंटिटी कार्ड (राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पहचान पत्र इत्यादि)
- एड्रेस पूफ (बिजली बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि)
- आपका निवेश अगर 50हजार से ऊपर का है तो पैनकार्ड अनिवार्य है।
किसान विकास पत्र के खो जाने पर :
अगर किसी भी व्यक्ति का किसान विकास प्रमाण पत्र गुम हो जाता है तो वह डाकघर या बैंक से प्राप्त कर सकता है।
प्रमाण पत्र कौन प्राप्त कर सकते हैं (kisan vikas patra eligibility)
किसान विकास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के कुछ महत्वपूर्ण नियम निम्नलिखित है।
- जब दो वयस्क एक साथ इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करते है तो उनको एक साथ एक जॉइंट खाता देने की आवश्यकता है। ताकि ये पता लगाया जा सके की दोनो वैचारिक रूप से एकमत है की नहीं।
- इस योजना का लाभ हिंदू अंडिवाइडेड फैमिली तथा एनआरआई भी ले सकते है।
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए। वह बाहर देश का हो सकता है पर उसके पास भारत का निवासी होने का दस्तावेज होने चाहिए।
- 18 साल से नीचे के बच्चे का प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदक का अपने आवेदन पत्र के साथ बच्चे की समस्थ जानकारी दस्तावेज में होनी अनिवार्य है।
किसान विकास पत्र के लाभ (Benefits of Kisan Vikas Patra)
- लगभग 8.5 साल बाद प्रमाण पत्र की कीमत दोगुनी हो जायेगी। यानी अपने जितना इन्वेस्ट किया है उसका दोगुना आपको रिटर्न्स मिलेगा।
- आरंभिक प्रमाण पत्र का ब्याज दर 8.7% है
- किसान विकास पत्र को आप ट्रांसफर भी कर सकते है। मतलब की आप किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को ये प्रमाण पत्र दे सकते है, इसके लिए आपको एप्लीकेशन देनी होगी।
आइडेंटिटी स्लिप की आवश्यकता (KVP identity slip)
किसान प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत आवेदको को आइडेंटिटी स्लीप मिलेगी। जिसके ऊपर आवेदक की वह सभी जानकारी मिलेगी जिससे ये पता चल सके की प्रमाण पत्र का लाभार्थी कोन है। और इसपे ये भी लिखा हुआ मिलेगा पत्र को कैश कब करवाया जा सकता है। और इस स्लीप पर पोस्टमास्टर के हस्ताक्षर मिलेंगे।
किसान विकास पत्र का ट्रान्सफर: (kisan vikas patra transfer procedure)
किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत एक सबसे बड़ी सहूलियत यह है की किसी नाम का सर्टिफिकेट किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए एप्लीकेशन देने की आवस्यकता होगी।
किसान विकास पत्र टैक्स बेनिफिट (kisan vikas patra under income tax act or taxability)
किसान विकास प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत जो आय होगी उससे टैक्स के अंतर्गत रखा गया है। मैच्योरिटी के बाद पैसे उठाने पर किसी प्रकार का टैक्स नही लगेगा।
किसान विकास प्रमाण पत्र के नए नियम (kisan vikas patra new rules in hindi)
किसान विकास योजना के नए नियम कुछ इस प्रकार है।
- किसान विकास प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति 50 हजार से ऊपर का निवेश करेगा उसको दस्तावेजों के साथ पेन कार्ड भी देना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति 10 लाख से ऊपर का निवेश करता है उससे दस्तावेजों के साथ इनकम का डाटा भी जमा करना होगा।
- इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
साल 1988 व साल 2014 के किसान विकास पत्र में अंतर ( Difference Between Year 1988 and 2014 Kisan Vikas Patra)
अंतर बिंदु | 1988 किसान विकास पत्र | 2014 किसान विकास पत्र |
समय अवधि | 8 वर्ष 7 महीने | 8 वर्ष 4 महीने |
लाभ | दो गुना | दो गुना |
किसान विकास पत्र कीमत | 100, 500, 1000, 5000 10,000 रुपये | 1000, 5000, 10,000 50,000 रुपये |
वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज दर | 8.2 % | 8.7 % |
पैन कार्ड | पैन कार्ड जरुरी नहीं | 50000 से अधिक के व्यय पर पैन कार्ड अनिवार्य हैं एवम 10 लाख से अधिक के व्यय पर आपको कमाई का ब्यौरा देना होगा. |
टेबल 1000 रुपये के भुगतान पर किस वर्ष में उपभोक्ता को कितनी राशि मिलेगी
समय अवधि | प्राप्त राशि |
2.5 वर्ष – 3 वर्ष | 1201 |
3 वर्ष – 3.5 वर्ष | 1246 |
3.5 वर्ष – 4 वर्ष | 1293 |
4 वर्ष- 4.5 वर्ष | 1341 |
4.5 वर्ष- 5 वर्ष | 1391 |
5 वर्ष- 5.5 वर्ष | 1443 |
5.5 वर्ष – 6 वर्ष | 1497 |
6 वर्ष- 6.5 वर्ष | 1553 |
6.5 वर्ष- 7 वर्ष | 1611 |
7 वर्ष- 7.5 वर्ष | 1671 |
7.5 वर्ष- 8 वर्ष | 1733 |
8 वर्ष (वयस्कता की अवधि के पूर्व ) | 1798 |
वयस्कता की अवधि पूर्ण होने पर | 2000 |
FAQ
किसान विकास पत्र क्या है?
यह एक बचत योजना है, जो लम्बे समय तक लोगों को निवेश करने का मौका देता है
किसान विकास पत्र ब्याज दर कब कब बदलती है?
हर तिमाही
किसान विकास पत्र की तात्कालिक ब्याज दर क्या है?
1 अक्टूबर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 की ब्याज दर 6.9%
किसान विकास पत्र का कार्यकाल कितने दिन का है?
124
किसान विकास पत्र में न्यूनतम और अधिकतम कितना इन्वेस्ट किया जा सकता है?
अधिकतम 1000 रूपए और न्यूनतम 100 रूपए
One thought on “किसान विकास पत्र योजना क्या है 2022| Kisan vikas patra yojana in hindi”